
Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत दुर्गाबाड़ी ग्वाला पट्टी के झोपड़ीनुमा बंद घर में नवजात शिशु का शव बरामद होने से पूरे इलाके मेंसनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, यहां खेल रहे बच्चों ने बच्ची के शव देख आसपास के लोगों को सूचना दी.
इसके बाद लोगों ने नवजात बच्ची के शव को देखा, तो परसुडीह पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. आशंका जतायी जा रही है कि प्रसव के बाद नवजात को छोड़ कर मां चली गयी होगी.
. स्थानीय लोगों ने घटना को मानवीय दृष्टि से अत्यंत शर्मनाक बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
