Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ये ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे और खनन बंद करने की मांग की। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने किया।

ओड़िया पंचायत के लायाडीह, चिरूडीह और ओड़िया गांव के निवासियों ने ओड़िया में संचालित पत्थर खदान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस के सामने मंगलवार को दुखनी सोरेन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की सहमति के बिना खनन कार्य कराया जा रहा है। खदान में होने वाले विस्फोट, उड़ती धूल और बढ़ते प्रदूषण से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही पेयजल स्रोत, कृषि भूमि, पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा भी खतरे में है।

ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों के अनुसार लायाडीह गांव तथा ओड़िया पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि क्षेत्र में पत्थर खदान का संचालन तत्काल बंद कराया जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version