Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ISL: आईएसएल सत्र आखिरकार शुरु,  जेआरडी में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला आज

Jamshedpur. इस सीजन में इंडियन सॉकर लीग (आईएसएल) के तहत जमशेदपुर में पहला मुकाबला रविवार को होने जा रहा है। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच होने वाला या मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने करीब 25 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मैच शाम 5:00 बजे से जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर जमशेदपुर वासियों में काफी उत्साह बताया जा रहा है।

मोहन बागान ने केरला ब्लास्टर्स को 2-0 से हराया
गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट्स ने शनिवार को यहां केरला ब्लास्टर्स को 2-0 से हराकर अपने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) अभियान की शानदार शुरुआत की। मोहन बाागन के लिए जैमी मैकलारेन ने 36वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम (90+6वें मिनट) में टॉम एल्ड्रेड ने गोल करके टीम को पूरे तीन अंक दिलाए।

मैकलारेन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पुष्टि की कि अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहने वाली टीम को दूसरे स्तर की इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएफ) में रेलीगेट किया जाएगा। वहीं आईएफएल की विजेता टीम को अगले सत्र में आईएसएल में पदोन्नत (प्रमोट) किया जाएगा।

Exit mobile version