Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpue: जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन, बंद रही अधिकांश दवा दुकानें
    Breaking News

    Jamshedpue: जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन, बंद रही अधिकांश दवा दुकानें

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं और केमिस्ट समुदाय ने ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं तथा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद की।

    प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि जीएसआर 817 (ई) एवं जीएसआर 220 (ई) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। केमिस्टों ने आरोप लगाया कि इन प्रावधानों का दुरुपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियों की ओर से दवाओं की अनियंत्रित होम डिलीवरी के लिए किया जा रहा है, जिससे मरीजों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

    एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं। बिना उचित चिकित्सकीय सत्यापन और लाइसेंस व्यवस्था के ऑनलाइन दवा बिक्री ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत स्थापित नियामकीय व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि नकली और नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कोविड महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर के केमिस्टों ने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर सपोर्ट प्रदाताओं की भूमिका निभाते हुए लोगों तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की थी। इसके बावजूद ऑनलाइन दवा कारोबार से जुड़ी अनियमितताओं और अवैध गतिविधियों के संबंध में कई बार शिकायत और प्रमाण देने के बाद भी अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

    एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों और उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण लगाने की दिशा में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक एवं आपातकालीन दवाएं उपलब्ध कराकर मानवीय दायित्व का निर्वहन भी किया गया।

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpue: जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन बंद रही अधिकांश दवा दुकानें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group