Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर डीसी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश, म्यूटेशन और सीमांकन के मामलों में देरी पर सख्ती
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर डीसी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश, म्यूटेशन और सीमांकन के मामलों में देरी पर सख्ती

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. समाहरणालय सभागार में सोमवार को राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने की। इस दौरान राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, म्यूटेशन, सीमांकन और नीलाम पत्र मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न विभागों की अब तक की राजस्व उपलब्धि की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य कर विभाग के अर्बन अंचल में 19.52 प्रतिशत, जमशेदपुर अंचल में 25.12 प्रतिशत और सिंहभूम अंचल में 20.31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हुआ है। वहीं, खनन विभाग में 25 प्रतिशत और उत्पाद विभाग में 32 प्रतिशत राजस्व वसूली दर्ज की गई है। जिला सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 25 प्रतिशत, जबकि परिवहन विभाग में 31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हुआ है। विद्युत विभाग के तीनों प्रमंडलों में करीब 50 प्रतिशत राजस्व संग्रहण किया गया है।

    बैठक में नगर निकायों की राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। जेएनएसी में करीब 25 प्रतिशत संग्रहण हुआ है, जबकि जुगसलाई, चाकुलिया और मानगो नगर निकायों में 40 प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूली दर्ज की गई है।

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को उपलब्ध राजस्व स्रोतों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि राजस्व वसूली की गति में तेजी लाई जा सके।

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    बैठक में भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित रैयतों के बीच शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर के माध्यम से प्रभावित रैयतों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि मुआवजा से जुड़े मामलों का समय पर समाधान हो सके। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन और ऑनलाइन लगान से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़े मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    नीलाम पत्र वादों के निष्पादन पर जोर बैठक में नीलाम पत्र वादों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित मामलों के तेजी से निष्पादन और बकाया राजस्व की वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने, लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने और राजस्व संग्रहण की रफ्तार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Jamshedpur DC gives directions to enhance revenue collection Jamshedpur: जमशेदपुर डीसी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश strong on delay in matters of mutation and demarcation म्यूटेशन और सीमांकन के मामलों में देरी पर सख्ती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026
    Recent Post

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026

    Vavada online casino w Polsce – metody płatności

    September 23, 2026

    Olymp Casino BD Login

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group