Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, बारीगोड़ा और गोविंदपुर में रेल ओवर ब्रिज निर्माण समेत मांगों का पुलिंदा सौपा
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, बारीगोड़ा और गोविंदपुर में रेल ओवर ब्रिज निर्माण समेत मांगों का पुलिंदा सौपा

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मुख्य रूप से बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की बात की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कोई रुचि नहीं ले रही है. अतः इस संबंध में रेल प्रशासन उचित निदान करें. रेल मंत्री ने कहा कि वे इस संबंध में राज्य सरकार से अंतिम बार पत्राचार करेंगे. उसके बाद इस संबंध में समुचित निर्णय लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सलगाझड़ी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेन सेवाओं की कटौती के संबंध में भी चर्चा की एवं कहा कि सभी सेवाओं को पुनः बहाल किया जाए.

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लेट पहुंचने के मामले को उन्होंने रेल मंत्री के संज्ञान में दिया एवं कहा कि इससे रेल यात्रियों में काफी रोष है. जलियांवाला बाग ट्रेन के संबंध में सांसद श्री महतो ने कहा इस ट्रेन को नियमित रूप से यथावत रूप से चलाया जाना चाहिए. इस संबंध में सांसद ने रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विकास जैन से बात की. सांसद श्री महतो ने कहा कि गत वर्ष यह ट्रेन नियमित रूप से चलाई गई थी और दक्षिण पूर्व रेलवे को इस संबंध में कोई आपत्ति नहीं है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विकास जैन ने कहा कि संबंध में सारी जानकारी लेने के बाद आदेश जारी करेंगे और टाइम टेबल संशोधित करेंगे. इसके साथ ही सांसद श्री महतो ने रेलवे लाइन के संबंध में कांड्रा-नामकुम रेलवे लाइन, चाकुलिया-बहरागोड़ा-बुड़ा मारा रेलवे लाइन और चांडील -नीमडीह- बोड़ाम-कटिंन रेलवे लाइन परियोजना को धरातल पर उतरने की मांग की.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सांसद ने चाकुलिया एवं धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच बड़कोला हाल्ट को स्टेशन का दर्जा देने का मांग भी किया. राजधानी एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार एवं रविवार को भी हो, इस आशय की मांग सांसद ने किया. इसके अतिरिक्त टाटा-जयपुर एवं टाटा से बेंगलुरु ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का भी आग्रह सांसद किया. रेलवे मंत्री ने कहा कि वे सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर समुचित निदान करने का प्रयास करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including the construction of rail overbridges at Barigoda and Govindpur. Jamshedpur: Jamshedpur MP Bidyut Baran Mahto met Union Railway Minister Ashwini Vaishnav and submitted a list of demands Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात बारीगोड़ा और गोविंदपुर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण समेत ये मुद्दे उठाये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group