Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मुखर्जी नहीं रहे, आज होगा अंतिम संस्कार, शव यात्रा सोनारी आवास से निकलेगी

Jamshedpur. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर के सदस्य भी रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर सौरव चौधरी ने संगठन की तरफ से शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार 9 सितंबर को किया जाएगा। उनकी शव यात्रा सोनारी स्थित आवास से निकलेगी.

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा, जमशेदपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. अमित मुखर्जी जी के निधन का दुःखद समाचार पाकर अत्यंत मर्माहत हूं। पिछले तीस वर्षों से उनके साथ मेरा आत्मीय संबंध रहा। एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ वे अत्यंत संवेदनशील, सहज और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व थे।

सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। लंबे समय से कैंसर से संघर्ष करते हुए आज वे हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

Exit mobile version