Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, साकची से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, साकची से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से बरामद

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साकची थाना क्षेत्र से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। इस सफल कार्रवाई की जानकारी सिटी डीएसपी अकरम रज़ा ने पत्रकारों को दी। डीएसपी अकरम रज़ा ने बताया कि सीतारामडेरा निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र 9 जनवरी को साकची स्थित एक दुकान के पास से अचानक लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। डीएसपी ने बताया कि तकनीकी इनपुट और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय की मदद से गुमशुदा बालक की लोकेशन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में ट्रेस की गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से वहां दबिश दी गई और बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।

    Share Bazar Hike: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से sensex 3,656.74 अंक उछला, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, डॉलर के मुकाबले रुपया 119 पैसे चढ़ा

    Jamshedpur जमशेदपुर में अवैध भवनों के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर JNAC की ओर से शुरू की गई कार्रवाई महज कुछ घंटे ही चली, सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक, रुका भवनों को तोड़ने का अभियान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Jamshedpur police have achieved a major success as a minor boy who went missing from Sakchi was recovered from Buldhana district in Maharashtra Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता साकची से लापता हुए एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar Hike: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से sensex 3,656.74 अंक उछला, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, डॉलर के मुकाबले रुपया 119 पैसे चढ़ा

    February 3, 2026

    Jamshedpur जमशेदपुर में अवैध भवनों के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर JNAC की ओर से शुरू की गई कार्रवाई महज कुछ घंटे ही चली, सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक, रुका भवनों को तोड़ने का अभियान

    February 3, 2026

    Jamshedpur Nikay Chunav: जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नीलोफर हुसैन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

    February 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: स्कूल वैन चालकों की हड़ताल का दिखा मिला-जुला असर, टेल्को क्षेत्र ज्यादा प्रभावित, पर नजर नहीं आई एकजुटता

    February 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा टोल ब्रिज के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को वीडियो बनाने के लिए वाहन से मारी थी टक्कर, तीन आरोपी गिरफ्तार

    February 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group