Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी से मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के अमेरिकी बम को निष्क्रिय करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने सेना से मदद मांगी
    Breaking News

    Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी से मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के अमेरिकी बम को निष्क्रिय करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने सेना से मदद मांगी

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस स्वर्णरेखा नदी के तट से बरामद द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना से सहायता मांगेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जमशेदपुर एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि रांची स्थित बम पहचान एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने बृहस्पतिवार को बहरागोड़ा में घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उपकरण अब भी ठीक हालत में है और भारी है।

    उन्होंने कहा, बीडीडीएस टीम को आईईडी और छोटे विस्फोटकों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। हालांकि, उन्होंने आकलन किया कि पुराना बम अब भी ठीक अवस्था में है और इसके सुरक्षित निपटान के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञता की आवश्यकता है। गर्ग ने बताया, एसएसपी पीयूष पांडे ने सेना को पत्र लिखकर बम निरोधक इकाई से सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि यह उपकरण द्वितीय विश्व युद्ध के समय का प्रतीत होता है, हालांकि यह कहां से आया इसकी पुष्टि अभी बाकी है। पांडे ने बताया कि गोला-बारूद के निपटान के लिए आवश्यक प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बीडीडीएस इकाई ने पुलिस को सूचित किया कि शक्तिशाली बम को मानक प्रक्रियाओं का उपयोग करके नष्ट नहीं किया जा सकता है’’ और इसके लिए सेना के पास उपलब्ध उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है।

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    बहरागोड़ा के थाना प्रभारी अधिकारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और ग्रामीणों को वस्तु के पास जाने या उससे छेड़छाड़ करने के खिलाफ चेतावनी दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैस सिलेंडर से मिलता-जुलता बम, पानिपाड़ा-नागुदसाई मार्ग पर रेत की खुदाई के दौरान बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि वस्तु पर अंकित निशान यह संकेत देते हैं कि यह कोई पुराना अमेरिका निर्मित बम हो सकता है। इस वस्तु पर ‘एएन-एम64 500 पाउंड… अमेरिकी…’ अंकित है।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Jamshedpur police have sought the army's help to defuse a World War II-era American bomb found in the Swarnarekha river. Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी से मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के अमेरिकी बम को निष्क्रिय करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने सेना से मदद मांगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group