जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं विचारों को याद किया।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान पर जोर
कार्यक्रम में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार और महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके विचारों को वर्तमान सामाजिक और राष्ट्रीय संदर्भ में प्रासंगिक बताया।
कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में कुलविंदर सिंह पन्नू, दिनेश कुमार सिंह, हेमंत पाठक, मृत्युंजय शर्मा, हरविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुजीत झा, बबलू कुमार, तुषार शर्मा और देव कुमार समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जदयू महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया। अंत में दिनेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

