Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: JMM का एमएमडीआर अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन, खनिज हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा के लगाये नारे

Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर समिति की ओर से खान एवं खनिज विकास व विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 (एमएमडीआर अधिनियम) के विरोध में एक तीव्र और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस नए संशोधन को काला कानून करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और यहाँ के खनिज संपदा पर सिर्फ यहां के मूलवासियों और आदिवासियों का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि खनिज लूटने वाली नीतियां और तानाशाही रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल जंगल जमीन खनिज हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि यह संशोधन विधेयक राज्य के हितों और स्थानीय अधिकारों के खिलाफ एक गहरी साजिश है, जिसके माध्यम से यहाँ के प्राकृतिक संसाधनों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार को कड़ा संदेश दिया गया कि यदि जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और भी अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

Exit mobile version