Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: जिउतिया पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, गांधी घाट पर स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता
Breaking News

Jamshedpur: जिउतिया पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, गांधी घाट पर स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता

News DeskBy News DeskOctober 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो में स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट के पास जिउतिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। नदी में नहाने के दौरान समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दो बेटियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बेटी ज्योति कुमारी को बचा लिया, जबकि नौ वर्षीय पूनम कुमारी तेज बहाव में बह गई। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जानकारी के अनुसार, संतोष ठाकुर अपनी मां और दोनों बेटियों के साथ जिउतिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ज्योति कुमारी को नदी से बाहर निकाला और तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, नौ वर्षीय पूनम कुमारी का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को बच्ची की तलाश में परेशानी हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मानगो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त को मामले से अवगत कराया।

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लापता बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम छा गया है। जिउतिया पर्व की खुशियां अचानक गहरे दुख में बदल गईं।

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: DC दफ्तर के परिसर में Bank Of India में सेंध की कोशिश, चोरों ने तोड़ा ताला, लोगों की सतर्कता से टली बड़ी लूट

October 4, 2026

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक लूट में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर CEO ने जारी किए निर्देश, 10 को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क

October 4, 2026
Recent Post

Jharkhand: राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन आठ अक्टूबर से, 31 अक्टूबर तक मौका

October 4, 2026

Jamshedpur: जितिया पर मानगो स्वर्णरेखा नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने नदी में स्नान कर की पूजा-अर्चना

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group