


Jamshedpur.मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा ने सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नई टीम का ऐलान शाखा अध्यक्ष दिलीप कांवटिया ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में पीयूष गोयल (सीए) महासचिव, संतोष छापोलिया कोषाध्यक्ष के रूप में वित्तीय कमान संभालेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए संजय कसेरा और उमेश खिरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अशोक सारस्वत और संजय शर्मा सह-सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा (लिप्पू) भी मार्गदर्शक के तौर पर टीम का हिस्सा रहेंगे। वहीं, कार्य समिति में मनोज शर्मा, पवन नरेड़ी, दीपक बिदासरिया, ललित मित्तल, हेमन्त अग्रवाल गुप्ता, किशन भारद्वाज, दिलीप शर्मा और अश्विनी कुमार अग्रवाल जैसे अनुभवी सदस्यों को स्थान मिला है।
घोषित नयी कार्यकारिणी इस प्रकार है
महासचिव पीयूष गोयल (सीए), कोषाध्यक्ष संतोष छापोलिया, उपाध्यक्ष संजय कसेरा, उमेश खिरवाल, सह-सचिव अशोक सारस्वत, संजय शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा (लिप्पू), कार्य समिति सदस्य में मनोज शर्मा, पवन नरेड़ी, दीपक बिदासरिया, ललित मित्तल, हेमन्त अग्रवाल गुप्ता, किशन भारद्वाज, दिलीप शर्मा एवं अश्विनी कुमार अग्रवाल हैं. इसी प्रकार महिला समिति में संगीता मित्तल (अनु), भावना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, बिंदिया गढ़वाल, सपना भाऊका एवं नेहा चौधरी हैं।



