
Jamshedpur. जमशेदपुर की जुगसलाई पुलिस ने चेन स्नैचिंग और चोरी के मामलों में वांछित अपराधी चांद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला जिले में 8-10 मामले दर्ज हैं. इन मामलों में चेन स्नैचिंग और घरों में चोरी की वारदातें शामिल हैं. पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक सोने की चेन, कान का झुमका, चांदी, पर्स, आईफोन और टैब बरामद किए गए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी है. पुलिस जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की योजना बना रही है.
