Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 27 पैकेट नशे की पुड़िया बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 27 पैकेट नशे की पुड़िया बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आजाद खटाल मैदान के समीप छापामारी करपुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके से कुल 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश (34 वर्ष) शहजादा अंसारी (33 वर्ष) जुगसलाई निवासी के रूप में हुई है.

    इस मामले में जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. दानिश का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध जुगसलाई, मानगो एवं कदमा थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. वहीं अभियुक्त शहजादा अंसारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    27 पैकेट नशे की पुड़िया बरामद and recovered 27 packets of the drug. Jamshedpur: Jugsalai police arrested two youths involved in the sale and purchase of brown sugar Jamshedpur: जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group