Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुगसलाई पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 27 पैकेट नशे की पुड़िया बरामद

Jamshedpur. नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आजाद खटाल मैदान के समीप छापामारी करपुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके से कुल 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश (34 वर्ष) शहजादा अंसारी (33 वर्ष) जुगसलाई निवासी के रूप में हुई है.

इस मामले में जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. दानिश का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध जुगसलाई, मानगो एवं कदमा थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. वहीं अभियुक्त शहजादा अंसारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Exit mobile version