Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव
    Breaking News

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्या कुमार ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी की शरुआत की और पर्यावरण के अनुकूल 30 कॉटेज की आधारशिला रखी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। कुमार ने जंगल सफारी सेवा के लिए पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को अभ्यारण्य के भीतर एक नया अनुभव प्रदान करना है।

    उन्होंने पत्रकारों से कहा, दलमा झारखंड की प्राकृतिक धरोहर का केंद्र है। जंगल सफारी की शुरुआत और पर्यावरण के अनुकूल कॉटेज की आधारशिला रखने के साथ ही इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता आगे बढ़ रही है। ये सुविधाएं इस क्षेत्र को एक नई पहचान देंगी और स्थानीय रोजगार सृजित करेंगी।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मंत्री ने बताया कि मकलकोचा और पिंडराबेरा में 15-15 कॉटेज की नींव रखी जा चुकी है तथा इस परियोजना के तहत कुल 59 कमरे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, यह पहल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी। कुमार ने कहा कि पर्यटकों को जंगल और वन्यजीवों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए प्रत्येक सफारी वाहन के साथ प्रशिक्षित गाइडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

    जमशेदपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का उद्घाटन 1975 में किया गया था। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में फैले 193 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित यह अभ्यारण्य भारतीय हाथियों और अन्य वन्यजीवों की एक महत्वपूर्ण आबादी का घर है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Jungle safari begins in Dalma Wildlife Sanctuary Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू Tourism Minister lays foundation stone for eco-friendly cottages पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group