Lahar Chakra

Jamshedpur News: बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर जामशोला के निकट प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव की सूचना पर प्रशासन सतर्क, एनएच पर आवागमन रोका गया, प्रशासन का सहयोग करें

 

Jamshedpur News:
बहरागोड़ा-बारिपदा मुख्य मार्ग पर जामशोला के निकट स्थित Jio पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन तत्परता से कार्य कर रही है.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है एवं संबंधित मार्ग पर वाहन आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने का कार्य जारी है.सावधानी के तौर पर आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को जानकारी प्रेषित की जा रही है.

उपायुक्त ने आम नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.उन्होंने कहा कि स्थिति पर प्रशासन की पूरी निगरानी है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, घबराएँ नहीं और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें.

Exit mobile version