


Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ज्योति कुमारी पर शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना सुबह 8:30 बजे की है. कुछ अज्ञात लोग मरीज बनकर उनके घर पहुंचे और कुदाल से उन पर वार कर दिया. हमले में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया. हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ज्योति के भाई ने बताया कि चार-पांच लोग सुबह 8 बजे मरीज के रूप में घर आए और अचानक उनकी बहन पर हमला कर दिया. पुलिस अब हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है.



