Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

Jamshedpur. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए शहर में सक्रिय रहने का आरोप है। इस संबंध में डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी रामनगर स्थित शिव मंदिर के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, दीपक तिवारी को अपराध नियंत्रण अधिनियम अध्यादेश-2002 की धारा 3 (3) के तहत 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था, जिसके तहत उसका जमशेदपुर शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। पुलिस जांच में सामने आया है कि तड़ीपार आदेश के बावजूद दीपक तिवारी लगातार शहर में रहकर सक्रिय था।

Exit mobile version