
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अनुसंधान कार्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस विभाग में व्यापक तबादले किए हैं. इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी नियुक्त किया गया है.
सोनारी के सरयू आनंद और गोलमुरी के राजन कुमार को साईबर थाना भेजा गया है. वहीं कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे अब बिष्टुपुर का प्रभार संभालेंगे, जबकि बंधन भगत को कदमा का नया प्रभारी बनाया गया है.
पवन कुमार को धालभूमगढ़, अंकु कुमार को गालुडीह और अभिषेक कुमार को बरसोल थाना का प्रभार मिला है. कुमार सुमित यादव को गुड़ाबांदा, पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना सौंपा गया है. प्रवेश चन्द्र सिन्हा को कदमा और संजय सुमन को गोलमुरी थाना की कमान दी गई है. हरिऔंध करमाली को मानगो यातायात, संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई यातायात भेजा गया है. वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस केन्द्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है.
