Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मानगो के हरि मंदिर में 1995 से हो रही गणेश पूजा, भोग में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो के हरि मंदिर में 1995 से हो रही गणेश पूजा, भोग में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। मानगो के संकोसाईं रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां गणेश पूजा की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी। तब से लगातार गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    बिना चंदे के अपने बलबूते होता है आयोजन

    पूजा समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक गौरी शंकर आचार्य ने बताया कि गणेश पूजा के आयोजन के लिए समिति की ओर से कहीं भी चंदा नहीं लिया जाता है। पूरा आयोजन अपने स्तर पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई श्रद्धालु स्वेच्छा से सहयोग करना चाहता है तो वह पूजा स्थल पर आकर अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करता है।

    गौरी शंकर आचार्य ने बताया कि आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का लगातार सहयोग मिलता रहा है। इसी कारण वर्षों से गणेश उत्सव की परंपरा आगे बढ़ रही है।

    भोग में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    मंगलवार को हरि मंदिर परिसर में भोग का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले भोग कार्यक्रम में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    आयोजकों के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं को भोग घर ले जाना था, उन्हें हांडी, मटकुरी और अन्य बर्तनों में भी प्रसाद उपलब्ध कराया गया। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने घर ले जाकर भी भोग ग्रहण किया।

    बुधवार रात भजन कार्यक्रम का आयोजन

    गणेश उत्सव के तहत बुधवार की रात भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भजन कार्यक्रम देर रात तक चलेगा। इसमें श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

    गालूडीह में तीन मंदिरों की स्थापना

    गौरी शंकर आचार्य ने बताया कि उन्होंने गालूडीह में तीन मंदिरों की स्थापना भी की है। इनमें शिव मंदिर, काली मंदिर और शनि मंदिर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा शिवरात्रि के अवसर पर की गई थी।

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से जब तक सांस रहेगी, तब तक मानगो में गणेश जी की पूजा की परंपरा जारी रखेंगे।

    रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पूजा परिसर

    गणेश उत्सव को लेकर हरि मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी चुन्नी लाइटों से पूरे रास्ते को सजाया गया है। वहीं, पूजा स्थल का प्रवेश द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    5000 श्रद्धालु Ganesh Puja Mango Ganesh Utsav Jamshedpur Hari Mandir Mango Jamshedpur news Jamshedpur today news Mango Ganesh Puja Mango Sankosai काली मंदिर गणेश उत्सव गणेश पूजा 2026 गणेश भजन कार्यक्रम गणेश भोग गालूडीह मंदिर गौरी शंकर आचार्य जमशेदपुर गणेश उत्सव मानगो गणेश पूजा शनि मंदि शिव मंदिर संकोसाईं गणेश पूजा हरि मंदिर हरि मंदिर मानगो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    September 15, 2026

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    September 15, 2026

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    September 15, 2026

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    September 15, 2026

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group