Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur MangoTraffic Jaam: मानगो में जाम से निजात दिलाने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने की बैठक, नो इंट्री का बदलेगा समय, हटेंगी अतिक्रमित दुकानें
    Crime

    Jamshedpur MangoTraffic Jaam: मानगो में जाम से निजात दिलाने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने की बैठक, नो इंट्री का बदलेगा समय, हटेंगी अतिक्रमित दुकानें

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    – मानगो सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटेगा, अधिकारियों ने मानगो जाकर देखी जमीनी हकीकत

    Jamshedpur. शहर में जाम की समस्या से मुक्ति के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत जहां दिन में नो इंट्री का समय में बदलाव की तैयारी है. वहीं मानगो में सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटेगा. शुक्रवार को डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मानगो चौक से मानगो पुल तक ट्रैफिक समस्या के निदान को लेकर जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, मानगो नगर निगम के डीएमसी सुरेश यादव, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के हेड अमित सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

    दिन में बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर लगेगी रोक

    शहर में दिन में नो इंट्री के समय में बदलाव पर चर्चा की गयी. अभी शहर में रात्रि 11 बजे से सुबह छह बजे तक नो इंट्री में छूट है. इसके अलावा दिन में पिक आवर में सुबह 11 बजे से एक बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश और दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक बड़े वाहनों के निकलने का समय है. इस कारण दिन और शाम में जाम लग रहा है. पहले शहर में दिन में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक था.

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    अधिकारियों ने मानगो जाकर जाम की स्थिति का लिया जायजा

    बैठक के उपरांत जिले के अधिकारियों ने मानगो जाकर जाम लगने की जमीनी हकीकत को देखा. हालांकि शुक्रवार को जिस समय टीम पहुंची थी, उस समय मानगो में जाम नहीं था. अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के समय में भी बदलाव किये जायेंगे.

    सब्जी विक्रेताओं को हटाने के बाद उचित स्थान देने पर भी चर्चा

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क किनारे से सब्जी विक्रेताओं को हटाने के बाद उचित स्थान देने पर भी चर्चा की गयी. मानगो नगर निगम की ओर से सब्जी विक्रेताओं के लिए मानगो नदी किनारे दुकानें बनायी है, लेकिन दुकानदार हाट बाजार में सब्जी न लगाकर सड़कों पर सब्जी दुकान लगा रहे हैं. मानगो नगर निगम की ओर से 75 दुकानें बनायी गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Mango Traffic Jam: ADM Law and Order held a meeting to get rid of the jam in Mango
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    July 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026

    Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    July 28, 2026

    Share Market: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

    July 28, 2026

    Railway Ticket cancel Record: रेल टिकट रद्द कराने से होने वाली आमदनी का क्षेत्र-वार रिकॉर्ड रेलवे नहीं रखता, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group