Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो को अब दो पावर ग्रिड बालीगुमा और गम्हरिया से मिलेगी बिजली, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो के जवाहर नगर में पावर सब स्टेशन का किया उद्घाटन
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो को अब दो पावर ग्रिड बालीगुमा और गम्हरिया से मिलेगी बिजली, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो के जवाहर नगर में पावर सब स्टेशन का किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो को अब दो पावर ग्रिड बालीगुमा और गम्हरिया से बिजली,की आपूर्ति होगी. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को जवाहर नगर में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा और मानगो को दोनों ग्रिड से बिजली मिलेगी. राय ने कहा कि अगर गम्हरिया ग्रिड से जिन इलाकों में बिजली मिलती है, वहां कोई समस्या हुई तो उस इलाके को बालीगुमा ग्रिड से बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगर बालीगुमा ग्रिड में कोई समस्या हुई तो संबंधित क्षेत्र के लोगों को गम्हरिया ग्रिड से बिजली मिलेगी. मानगो अब एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां दो पावर ग्रिड की बिजली लोगों को मिलेगी. सरयू राय ने कहा कि एक समय था, जब मानगो के लोग बिजली के लिए तरसते थे. आज मानगो को बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ हुआ.

    उन्होंने कहा कि आरडीएसएस-2 की स्कीम लागू होगी, तो 11000 वोल्ट के सभी तार मानगो में भूमिगत हो जाएंगे.ट्रांसफार्मर के जलने पर 24 घंटे के भीतर उसे बदल दिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ वर्षों में मानगो भी बिजली आपूर्ति के मामले में ठीक वैसा ही हो जाएगा, जैसा बिजली आपूर्ति के मामले में जुस्को की व्यवस्था है

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    इस मौके पर बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अजीत कुमार, अधीक्षक अभियंता सुधीर कुमार, कार्यपालक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार दास और शाहनवाज अंसारी, कनीय विद्युत अभियंता धनंजय प्रसाद, प्रत्युष आनंद के साथ ही नीरज सिंह, पप्पू सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur West MLA Saryu Rai inaugurated the power substation in Jawahar Nagar Jamshedpur: Mango will now get electricity from two power grids Baliguma and Gamharia Jamshedpur: मानगो को अब दो पावर ग्रिड बालीगुमा और गम्हरिया से मिलेगी बिजली mango जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    September 24, 2026

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    September 24, 2026

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: bonussen, betaalmethoden en mobiele app voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group