Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विजेता हुए पुरस्कृत
    Breaking News

    Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन का हुआ आयोजन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विजेता हुए पुरस्कृत

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और फिट इंडिया अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत जमशेदपुर में रविवार को 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद विद्युत वरण महतो ने किया जबकि आयोजन की जिम्मेदारी सांसद खेल महोत्सव समिति ने संभाली।विभिन्न आयु वर्ग के धावको ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया.

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया. दौड़ का शुभारंभ निर्धारित स्थान जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स से सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया.

    दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के जोश और फिटनेस के प्रति जागरूकता देखने लायक थी। प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु रास्ते में मेडिकल टीम, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा बल और स्वयंसेवक लगातार लगे रहे।मैराथन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय युवाओं का अहम योगदान रहा. महिला और पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम से पांचवें स्थान तक आने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया.

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    दोनों वर्ग के विजेताओं को 20-20 हजार, उप विजेता को 15-15 हजार, तृतीय स्थान वाले को 10-10 और चौथे एवं पांचवें स्थान वाले को 5-5 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए गए. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि समाज को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित करेगा। उन्होंने युवाओं से नियमित खेल और व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का भी आह्वान किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    flagged off by MP Vidyut Baran Mahto Jamshedpur: Marathon organised under MP Sports Festival Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन का हुआ आयोजन MLA Purnima Sahu MLA Saryu Rai winners awarded विजेता हुए पुरस्कृत विधायक पूर्णिमा साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विधायक सरयू राय सांसद विद्युत वरण महतो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group