Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»Jamshedpur: समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
    Automobile

    Jamshedpur: समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर वन प्रमंडल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का समुद्री कोरल जब्त किया है. इस मामले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई साकची थाना अंतर्गत स्थित होटल विराट में शनिवार सुबह की गयी. वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर समुद्री जीव कोरल की अवैध तस्करी का मामला उजागर किया. वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए कोरल की कीमत लाखों रुपए में आंकी है. समुद्री कोरल का उपयोग मुख्य रूप से कृत्रिम आभूषण और दवाएं बनाने में किया जाता है.

    इस कार्रवाई से होटल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. टीम ने मौके से चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम सिंहभूम जिला के हाट गम्हारिया हरिचरण गोप, रांची के राहे का दीपक कुमार महतो, रांची के मांडर का प्रमोद कैवर्ता और ध्रुवा का अभय कुमार शामिल है. सूत्रों के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में कोरल से जुड़े अवैध कारोबार का सौदा होने वाला है. सूचना मिलते ही विभाग की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए होटल में दबिश दी. तलाशी के दौरान कमरे से समुद्री कोरल बरामद किया गया, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित जीवों की श्रेणी में आता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    कोरल की मात्रा, उसकी प्रजाति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत का आकलन विशेषज्ञों की मदद से किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि तस्करी का नेटवर्क व्यापक हो सकता है. टीम अब उनके संपर्कों, सप्लाई चैन और संभावित खरीदारों की पहचान में जुट गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है. छापेमारी में शामिल अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जानें क्या है कोरल
    जमशेदपुर के डीएफओ सब्बा आलम अंसारी ने बताया कि कोरल समुद्र में पाया जाने वाला एक कीमती जीव है और इसकी तस्करी करना वन अधिनियम का उल्लंघन है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 smugglers arrested. 4 तस्कर गिरफ्तार forest department team seizes corals worth lakhs from Hotel Virat in Sakchi Jamshedpur: Marine life smuggling busted Jamshedpur: समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़ साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group