Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur:उपायुक्त के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान, नेशनल हाईवे किनारे अनाधिकृत पार्किंग पर 30 से ज्यादा वाहनों से वसूला गया जुर्माना
    Crime

    Jamshedpur:उपायुक्त के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान, नेशनल हाईवे किनारे अनाधिकृत पार्किंग पर 30 से ज्यादा वाहनों से वसूला गया जुर्माना

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक ने चलाया जांच अभियान, नेशनल हाईवे किनारे अनाधिकृत पार्किंग पर 30 से ज्यादा वाहनों से  जुर्माना वसूला गया.


    यातायात नियमों का अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है,इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वाले भारी वाहनों के विरूद्ध मोटरयान निरीक्षक द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया.

    मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम के नेतृत्व में डिमना चौक से बालिगुमा और पारडीह के आसपास नेशनल हाईवे में चलाये गए इस जांच अभियान में 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई.

    वहीं हाईवे किनारे अनाधिकृत रूप से पार्किंग किए गए 30 से ज्यादा वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    जांच अभियान के दौरान ट्रक, ट्रेलर, हाईवा आदि बड़े वाहनों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस प्रदूषण आदि कागजातों की गहनता से जांच की गई. जांच के दौरान एक वाहन का टैक्स फेल पाया गया जबकि कई वाहनों का परमिट, इंश्योरेंस के कागजात फेल मिले हैं.

    मोटर यान निरीक्षक ने कहा कि अवैध रुप से सड़कों पर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होने कहा कि भारी वाहन हों या अन्य सभी वाहन वे निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े हों ताकि उनकी गलती से किसी प्रकार से जानमाल की क्षति नहीं हो .

    सभी भारी वाहन संचालकों को निर्देश दिया कि वे हाईवे में काली मंदिर, पारडीह से बालिगुमा तक अवैध पार्किंग बिल्कुल नहीं करें अन्यथा पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा तथा जुर्माना भी वसूला जाएगा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    परिवहन विभाग की ओर से निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान वाहन संचालकों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur me mvi ka chala janch abhiyan wasula jurmana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group