


Jamshedpur. बिष्टुपुर के एक होटल में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने महासचिवों की फोटो गैलरी का उद्घाटन किया. साथ ही स्वदेशी सामानों के पोस्टर का भी विमोचन किया गया. इस पोस्टर में लोगों से आह्वान किया गया है कि वह देश में निर्मित वस्तुएं खरीदें. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शहर की तीन दुकानों में सांकेतिक तौर पर यह पोस्टर लगाए. इस पोस्टर को शहर की दुकानों में लगाया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अब तक बने महासचिवों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया, जो महासचिव अब इस दुनिया में नहीं हैं ,उनके परिजनों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। इसके बाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एक-एक कर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को माला पहना कर उनका स्वागत भी किया.



