Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सिदगोड़ा में घात लगाए बदमाशों ने युवक पर चापड़ से हमला कर लूट लिए 10 हजार रुपए
    Breaking News

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में घात लगाए बदमाशों ने युवक पर चापड़ से हमला कर लूट लिए 10 हजार रुपए

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर चापड़ से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। टाउन हॉल के समीप हुई इस वारदात में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि अभिषेक डेली कलेक्शन का काम कर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर उनके पास से करीब 10 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    घायल अभिषेक गिरी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह मानगो क्षेत्र से डेली कलेक्शन का काम पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाउन हॉल के पास वह अपने एक मित्र से मोबाइल पर बात करने के लिए रुके थे, तभी उन पर चापड़ से हमला कर दिया।

    Weather Alert: एक बार फिर मानसून सक्रिय, 14 और 15 जुलाई को कोल्हान समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

    घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Air Raid Mock Drill: सर्किट हाउस एरिया के महारानी मेंशन में आज होगा हवाई हमले की स्थिति में राहत व बचाव कार्य का मॉक ड्रिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 Jamshedpur: Miscreants lying in wait in Sidgora attacked a young man with a chopper and robbed him of ₹10 Jamshedpur: सिदगोड़ा में घात लगाए बदमाशों ने युवक पर चापड़ से हमला कर लूट लिए 10 हजार रुपए
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: एक बार फिर मानसून सक्रिय, 14 और 15 जुलाई को कोल्हान समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

    July 13, 2026

    Air Raid Mock Drill: सर्किट हाउस एरिया के महारानी मेंशन में आज होगा हवाई हमले की स्थिति में राहत व बचाव कार्य का मॉक ड्रिल

    July 13, 2026

    Chakardharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनूआ रेलवे स्टेशन में बीती रात एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत ही गई

    July 13, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: एक बार फिर मानसून सक्रिय, 14 और 15 जुलाई को कोल्हान समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

    July 13, 2026

    Air Raid Mock Drill: सर्किट हाउस एरिया के महारानी मेंशन में आज होगा हवाई हमले की स्थिति में राहत व बचाव कार्य का मॉक ड्रिल

    July 13, 2026

    Chakardharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनूआ रेलवे स्टेशन में बीती रात एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत ही गई

    July 13, 2026

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में घात लगाए बदमाशों ने युवक पर चापड़ से हमला कर लूट लिए 10 हजार रुपए

    July 13, 2026

    Share Bazar: दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 616.15 अंक लुढ़का

    July 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group