Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर उठाये सवाल; बोले- सरकार को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता बरतने की दी नसीहत
Breaking News

Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर उठाये सवाल; बोले- सरकार को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता बरतने की दी नसीहत

News DeskBy News DeskNovember 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर सोमवार को गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें मांगी गई जानकारी नहीं दी जा रही है. उन्होंने आशंका जताई कि विभाग उनसे कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है, जिससे सरकार की कार्य-संस्कृति पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है. सरयू राय ने इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखते हुए दवाओं की खरीद में पारदर्शिता लाने और सभी प्रकार की दवाओं की खरीद निविदा (टेंडर) प्रक्रिया से करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार की दवा निर्माता सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से ऊंची दरों पर दवाएं खरीदी जा रही हैं, जबकि देश के अन्य राज्यों में दवा खरीद निविदा प्रणाली से की जाती है.

राय ने बताया कि उनके प्रश्न पर विभाग ने पहले एक त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसका प्रतिवेदन अब तक उन्हें नहीं दिया गया. उन्होंने कई बार विभागीय सचिव को पत्र लिखकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, यहां तक कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन भी किया, परंतु कोई सार्थक जवाब नहीं मिला.
उन्होंने पत्र में कहा कि विभाग ने समिति की रिपोर्ट के आधार पर फिर से ऊंची कीमतों पर दवा खरीदने का निर्देश जारी कर दिया है, जो पारदर्शिता के सिद्धांत के खिलाफ है.

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सरयू राय ने प्रश्न उठाया कि आखिर ऐसा क्या है जिसे स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा है और विधानसभा में दिए गए अपने ही आश्वासन की अवहेलना कर रहा है.उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि दवाओं की खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और भविष्य में सभी दवा खरीद निविदा प्रक्रिया से ही की जाए ताकि जनता के धन की बर्बादी रोकी जा सके.

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group