Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Nikay chunav Result: निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, धीरे-धीरे आएंगे रिजल्ट, मानगो और जुगसलाई के नतीजे आज आएंगे
    Breaking News

    Jamshedpur Nikay chunav Result: निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, धीरे-धीरे आएंगे रिजल्ट, मानगो और जुगसलाई के नतीजे आज आएंगे

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड के 48 नगर निकायों में नतीजे के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, काउंटिंग सेंटर, स्टाफ की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी शामिल है। जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लिए स्थानीय चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कई नामांकन दाखिल किए गए हैं। यहां बीजेपी के समर्थन से संध्या सिंह और कांग्रसे के समर्थन से सुधा गुप्ता मैदान में हैं। आज इन चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी। जमशेदपुर में एक नगर निगम और एक नगर परिषद के नतीजे आज जारी होंगे।

    मानगो में 4 राउंड की होगी वोटों की गिनती
    जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में वोटों की गिनती 4 राउंड की होगी। ऐसे में संभावना है कि जल्दी ही नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। जुगसलाई में कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबल है। इस सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में ज्योति मिश्रा मैदान में हैं, वहीं भाजपा के समर्थन से रिंकू सिंह उनसे मुकाबला कर रही हैं। दोनों के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। इन दोनों प्रत्याशियों के अलावा इस सीट पर नौशीन खान का नाम भी चर्चा में है, जो अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदारों में से एक मानी जा रही हैं। अन्य प्रत्याशियों में इस सीट पर इंदु देवी, जसप्रीत कौर, डॉली मलिक, नीलोफर हुसैन भी मैदान में हैं।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    राज्य में 6118 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
    मतगणना के माध्यम से राज्य के 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य के 5562 (कुल 6118) प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण एक दिन में रिजल्ट संभव नहीं
    बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण एक दिन में मतगणना संभव नहीं है। काउंटिंग दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है। इसलिए चुनाव का रिजल्ट भी धीरे-धीरे ही जारी होंगे। शुक्रवार से सभी निकायों में कुल 1,309 टेबलों पर मतों की गिनती हो रही है।अधिकारियों के अनुसार विभिन्न नगर निगमों में टेबल और राउंड की संख्या को ध्यान में रखते हुए संभावित समय-सीमा तय की गई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Municipal Election Result: Vote counting begins for civic elections Jamshedpur Nikay chunav Result: निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू results for Mango and Jugsalai will be declared today. results will come gradually धीरे-धीरे आएंगे रिजल्ट मानगो और जुगसलाई के नतीजे आज आएंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group