Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Nikay Chunav: जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नीलोफर हुसैन ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Jamshedpur.जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नीलोफर हुसैन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल नजर आया। समर्थकों की भारी भीड़ और जोश से यह साफ दिखा कि नीलूफर हुसैन को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में नीलोफर हुसैन ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद पर न रहते हुए भी हमेशा आम जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान लोगों से जो आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है, उससे उनकी जीत तय नजर आ रही है।

नीलोफर हुसैन ने कहा कि अगर जनता उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर देती है, तो वे क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से लेंगी और सरकारी स्तर पर समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ पद हासिल करना नहीं, बल्कि जुगसलाई की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और विकास को प्राथमिकता देना है। नामांकन के साथ ही जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

Exit mobile version