Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: झारखंड को 12 से अधिक वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेन आवंटित, रेल परियोजनाओं के लिए 7,536 करोड़ रुपये मिले
    Breaking News

    Railway: झारखंड को 12 से अधिक वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेन आवंटित, रेल परियोजनाओं के लिए 7,536 करोड़ रुपये मिले

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में झारखंड में रेलवे परियोजनाओं को गति देने के लिए 7,536 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
    उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस राज्य में 63,470 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का काम जारी है। वैष्णव ने कहा, ‘झारखंड को 12 से अधिक वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेन आवंटित की गई हैं। राज्य में दो और अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना पर काम जारी है। प्रस्तावित दो अमृत भारत ट्रेन में से एक को धनबाद-कोयंबटूर मार्ग के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और इसे बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में संपर्क परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं। मंत्री ने कहा, ‘उन सभी परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है तथा मंजूरी लेने की प्रक्रिया जारी है।’

    मंत्री के अनुसार, झारखंड के रेल संपर्क में महत्वपूर्ण सुधार होने जा रहा है। रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वर्ष 2014 के बाद से झारखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से हुआ है। वर्ष 2014 से अबतक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई गई हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात के पूरे रेल नेटवर्क से भी अधिक है।’

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इसमें बताया गया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के कुल 57 स्टेशनों की पहचान पूर्ण रूप से पुनर्विकास के लिए की गई है। इस कार्य में कुल 2,153 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी के साथ अमृत स्टेशन योजना के तहत जिन आठ स्टेशनों पर काम पूरा किया जा चुका है, उनमें गोविंदपुर रोड (चरण-1), राजमहल, शंकरपुर, साहिबगंज, मधुपुर, गोड्डा, लोहरदगा और पिस्का शामिल है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    536 crore for rail projects 536 करोड़ रुपये मिले gets Rs 7 Railway: Jharkhand allotted more than 12 Vande Bharat and four Amrit Bharat trains Railway: झारखंड को 12 से अधिक वंदे भारत और चार अमृत भारत ट्रेन आवंटित रेल परियोजनाओं के लिए 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group