Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की आशंका, मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News

    Jamshedpur: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की आशंका, मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित कोवाली थाना क्षेत्र के दानीसाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का आरोप सामने आया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात गांव में पूजा मिश्रा नामक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया था। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी मृतका के पिता संजय कुमार देव शर्मा ने कोवाली थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया।

    प्राथमिकी में मृतका के पति सुमित मिश्रा के अलावा कल्पना मिश्रा और मिली नामक दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर पूजा मिश्रा की हत्या की और घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की। हालांकि, मृतका के ससुराल के लोगों का कहना है कि पूजा ने व्यक्तिगत तनाव के कारण आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    FIR registered against three people including deceased's husband Jamshedpur: Murder suspected in case of married woman's suspicious death Jamshedpur: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की आशंका मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group