
Jamshedpur. गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व के मौके पर जमशेदपुर में सिख समुदाय की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. सोनारी गुरुद्वारा से निकालकर नगर कीर्तन साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा. इस दौरान जगह- जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया. वहीं नगर कीर्तन में शामिल गुरुद्वारा कमेटीयों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए.
किसी जुलूस से गुरबानी तो कहीं अरदास के शोर से पूरा शहर मिनी पंजाब में तब्दील रहा. नगर कीर्तन में शामिल सीजीपीसी प्रमुख भगवान सिंह, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, सीजीपीसी के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
इन लोगों ने राज्य के लोगों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी. साथ ही गुरु नानक देव जी के बताए आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने की अपील की. इतने वृहद आयोजन के सफल संचालन के लिए गुरुद्वारा कमेटीयों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया. आगे आगे पंज प्यारे चल रहे थे और पीछे से आकर्षक सजावट के बीच गुरुग्रंथ साहिब को लेकर रथ चल रहा था.