Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur : जमीन-फ्लैट के नाम पर करोड़ाें का गोलमाल करने का आरोपी नसीम शेख गिरफ्तार
    Crime

    Jamshedpur : जमीन-फ्लैट के नाम पर करोड़ाें का गोलमाल करने का आरोपी नसीम शेख गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन और फ्लैट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने नसीम शेख को गिरफ्तार किया. आरोपी नसीम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कई लोगों से फर्जी वादों के जरिए करीब एक करोड़ रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने नसीम को जेल भेज दिया है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

    मानगो की आयशा परवीन नामक महिला ने अर्बन लेडर बिल्डर के मालिक नसीम शेख और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आयशा परवीन ने बताया कि उन्होंने जमीन और फ्लैट दिलाने के लिए 28 लाख 70 हजार रुपये दिए, लेकिन नसीम ने पैसों का गबन कर दिया और धमकी भी दी. जांच में यह भी पता चला कि नसीम ने देश के विभिन्न लोगों से इसी तरह के फर्जी वादों के जरिए लगभग एक करोड़ रुपये वसूल किए थे और अब वह देश से भागने की योजना बना रहा था.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    पटमदा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस दल ने शनिवार को नसीम शेख को उसके गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से यस बैंक का वेंचर वीज़ा इन्फिनिट बिजनेस कार्ड, इंडस्ट्रियल बैंक का टाइटेनियम डेबिट कार्ड, बैंक ऑफ इंडिया का प्लैटिनम रुपे डेबिट कार्ड, एमएनएसी का परवेज अख्तर के नाम से रसीद, टाटा मोटर्स का टेंपररी कार्ड और मोटरोला का एंड्रॉयड फोन बरामद किया. पूछताछ में नसीम ने अपना अपराध स्वीकार किया और आयशा परवीन से लिए गए 28 लाख 70 हजार रुपये की बात भी मानी. गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accused of embezzling crores of rupees in the name of land and flats arrested Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: Naseem Sheikh जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group