Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो में नवविवाहिता ने पेट्रोल डालकर खुद को लगायी आग, गंभीर, धनबाद की स्नेहा ने 6 माह पहले ही शुभम से की थी लव मैरिज
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो में नवविवाहिता ने पेट्रोल डालकर खुद को लगायी आग, गंभीर, धनबाद की स्नेहा ने 6 माह पहले ही शुभम से की थी लव मैरिज

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. शुक्रवार को यहां 24 साल की स्नेहा कुमारी ने अपने किराए के घर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. धुएं और लपटों को देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. पड़ोसियों ने जान पर खेलकर आग बुझायी, लेकिन तब तक स्नेहा 80 फीसदी तक जल चुकी थी.

    स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख तुरंत टीएमएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वो धनबाद की रहने वाली है. करीब छह महीने पहले ही उसने शुभम सिंह नामक शख्स से लव मैरिज की थी. उसका पति ट्रांसपोर्ट का काम करता है. घटना के वक्त वो काम के सिलसिले में रांची में था.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
    पड़ोसी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था. इसी तनाव के बीच स्नेहा ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. देर रात उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने घर का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhanbad's Sneha had a love marriage with Shubham just 6 months ago Jamshedpur: Newly married woman in Mango set herself on fire by pouring petrol Jamshedpur: मानगो में नवविवाहिता ने पेट्रोल डालकर खुद को लगायी आग painful death दर्दनाक मौत धनबाद की स्नेहा ने 6 माह पहले ही शुभम से की थी लव मैरिज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group