Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-1 में पति से विवाद के बाद एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तनुश्री दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा है। बताया गया कि तनुश्री और उसके पति के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों ने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद तनुश्री ने फांसी लगा ली। पति ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिरसानगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Exit mobile version