Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS:विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस

    News DeskBy News DeskMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : पोटका के हाता बिरसा चौक स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के निरीक्षण और निर्देश के बाद प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। विधायक द्वारा निर्माण कार्य में पाई गई खामियों और डिजाइन संबंधी सुझावों के बाद अब नक्शा तैयार करने वाली कंसल्टेंसी एजेंसी को डिजाइन में पुनः बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है ताकि परियोजना को और अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

    रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी, अतिरिक्त शौचालय और किचन का भी होगा निर्माण

    जानकारी के अनुसार विधायक संजीव सरदार ने बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स के ऊपरी तल्ले का बेहतर उपयोग करने को कहा था। विधायक के निर्देश के बाद अब भवन के ऊपरी हिस्से में आधुनिक रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल निर्माण की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके साथ ही ऊपर के हिस्से में एक अतिरिक्त शौचालय और किचन का भी निर्माण होगा। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

    Monsoon Come Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल तट पर दस्तक देने की संभावना, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    यात्रियों और व्यवसायियों को मिलेगा बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र

    विधायक ने कहा कि हाता बिरसा चौक क्षेत्र का प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में केवल बस स्टैंड तक सीमित न रहकर इसे एक आधुनिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में भी आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत कॉम्प्लेक्स को ऐसा स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर बोले राहुल गांधी- तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी

    गुणवत्ता और जनसुविधा पर विशेष जोर

    विधायक संजीव सरदार ने विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजाइन में जो भी तकनीकी खामियां सामने आई हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर कार्य को तय समय पर पूरा किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया है कि विधायक के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संशोधित डिजाइन पर जल्द कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक मॉडल सुविधा केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Monsoon Come Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल तट पर दस्तक देने की संभावना, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    May 15, 2026

    Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर बोले राहुल गांधी- तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी

    May 15, 2026

    Jharkhand: बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार, तीनों के खिलाफ पॉक्सो के तहत दर्ज थे मामले

    May 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS:विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस

    May 15, 2026

    Monsoon Come Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल तट पर दस्तक देने की संभावना, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    May 15, 2026

    Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर बोले राहुल गांधी- तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी

    May 15, 2026

    Jharkhand: बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार, तीनों के खिलाफ पॉक्सो के तहत दर्ज थे मामले

    May 15, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी, NTA ने की घोषणा

    May 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group