Lahar Chakra

Jamshedpur News :रेड क्रॉस के 802वें नेत्र शिविर में 136 रोगियों की जांच, 64 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन

जमशेदपुर, 17 जनवरी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा टाटा पिगमेन्टस लि. के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आज 802वें नेत्र शिविर के तहत नेत्र रोगियों की जांच बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी। डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके टीम ने 136 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच करवने के पश्चात 64 मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया, जिसमें आवश्यक जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, श्याम कुमार, हीरालाल मुख्य रूप से उपस्थित थें।

एनआईटी जमशेदपुर में जीवन रक्षक कौशल पर सेमिनार, 100 से अधिक छात्रों ने लिया प्रशिक्षण

जमशेदपुर। सामाजिक जागरुकता व युवा जागरुकता अभियान के तहत आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के राष्ट्रीय सेवा योजना समुह (एनएसएस) के साथ लर्न इमरजेंसी एंड लाईफ सेविंग स्किल्स पर एक संक्षिप्त सेमीनार का आयोजन एनआईटी परिसर स्थित डायमंड जुबिली लेक्चरर हॉल सेन्टर में किया गया। जहां 100 से अधिक छात्रों ने शामिल होकर इस सेमीनार को गंभीरता से देखा सुना। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के उप सचिव व ट्रेनिंग कन्वेनर श्याम कुमार प्रसाद के साथ रेड क्रॉस के उप संरक्षक राजेश मोहन प्रसाद, शुभम कुमार प्रसाद एवं मुकेश कुमार बेरा शामिल हुए। टीम का स्वागत डीन स्टूडेंट वेल्फेयर एनआईटी श्री आरपी सिंह ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में एनआईटी में एनएसएस के सचिव निर्मल निरंजन पाटिल, सुमंत नन्दा, रितिका रानी, रोशन कुमार, आशीष कुमार, अक्षत, गौरव, राजा साते। सेमीनार की समाप्ति पर छात्र-छात्राओं ने लगातार करतल ध्वनि के साथ इस सेशन के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। अंत में डीन स्टूडेंट वेल्फेयर आर पी सिंह ने इसे छात्रों के लाभप्रद सेमीनार बताया तथा पूरी टीम को शॉल एवं फूलों के पौधों से सम्मानित किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपसचिव श्याम कुमार प्रसाद ने एनएसएस टीम को आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवा जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने का सुझाव दिया।

Exit mobile version