Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए
    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026Updated:August 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर के आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्मारक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज (वीपीसीएस) तथा पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।

    सरयू राय ने कहा कि आमबागान शहर का हृदयस्थल है। वर्ष 2014 से 2019 के दौरान मंत्री रहते हुए उन्होंने आमबागान का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक मैदान करने का प्रस्ताव भेजा था। इस विषय पर शहर के नागरिकों की बैठक भी आयोजित की गई थी। इसके बाद योजना को स्वीकृति मिली और तत्कालीन जुस्को ने इसके विकास का कार्य भी प्रारंभ कर दिया था। लेकिन वर्ष 2019 के बाद यह कार्य अधूरा रह गया और आगे नहीं बढ़ सका।

    Ranchi NEWS: आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मैदान की स्थिति चिंताजनक है। यह कबाड़ रखने के स्थल और अनाधिकृत पार्किंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है। मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित है, लेकिन प्रतिमा के आसपास भी कबाड़ फैला रहता है, जो शहर की गरिमा और नेताजी के सम्मान के अनुरूप नहीं है।

    सरयू राय ने बताया कि लगभग आठ माह पहले उन्होंने टाटा स्टील के वीपीसीएस से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की थी। उस समय टाटा स्टील ने मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए सिद्धांततः सहमति भी दी थी। इसी क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी से भी उनकी बातचीत हुई थी और उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके, यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

    JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन विवाद में एस. के. बेहेरा ने संरक्षक पद से दिया इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

    उन्होंने एक बार फिर टाटा स्टील के वीपीसीएस और पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य अविलंब प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्थल पर आजादी की लड़ाई से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय ढंग से लापता होने तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को आधुनिक ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी नेताजी के जीवन, संघर्ष और योगदान को बेहतर ढंग से जान सके।

    सरयू राय ने कहा कि यदि इस मैदान को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए और यहां नेताजी से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित किया जाए, तो यह न केवल शहर की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि जमशेदपुर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वीपीसीएस तथा पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को औपचारिक पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aambagan Ground Audio Visual Museum City Improvement City Landmark Civic Infrastructure Cultural Heritage District Magistrate east singhbhum East Singhbhum administration Ground Beautification Heritage Development Historic Site Jamshedpur news Jamshedpur Tourism Jamshedpur West MLA Jharkhand news jusco kolhan news Memorial Project Netaji Memorial Ground Netaji Museum Netaji Statue Netaji Subhas Chandra Bose Public Space Saryu Roy Smart City Jamshedpur Tata Steel Tourism Development Tourist Centre urban development सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ranchi NEWS: आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन विवाद में एस. के. बेहेरा ने संरक्षक पद से दिया इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

    August 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मुर्गा महादेव मंदिर में श्याम भटली परिवार के 70 सदस्यों ने किया जलाभिषेक

    August 3, 2026
    Recent Post

    Ranchi NEWS: आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन विवाद में एस. के. बेहेरा ने संरक्षक पद से दिया इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

    August 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मुर्गा महादेव मंदिर में श्याम भटली परिवार के 70 सदस्यों ने किया जलाभिषेक

    August 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    August 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रावण की तृतीय सोमवारी पर निकलेगी सूर्य मंदिर समिति की भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम सभा में की तैयारियों की समीक्षा

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group