Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News: सड़क पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, मानगो नगर निगम ने पहले दिन वसूल लिए ₹5000 जुर्माना
    Headlines

    Jamshedpur News: सड़क पर कचरा फेंकना पड़ेगा महंगा, मानगो नगर निगम ने पहले दिन वसूल लिए ₹5000 जुर्माना

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. अब सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं. साथ ही भारी जुर्माना चूकाना पड़ सकता है. मानगो नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. खुले स्थान पर कचरा फेंकने वालों से मानगो नगर निगम जुर्माना वसूल रहा है. बुधवार को अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के आदेश पर नगर निगम की टीम ने पहले दिन निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के किनारे, चौक-चौराहे पर कचरा फेंकने वालों से 5 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने बताया कि गुरुवार से अभियान और तेज किया जायेगा. चौक-चौराहों के प्रत्येक स्पॉट पर कचरा फेंकते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जायेगा. बुधवार को डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में सड़क के किनारे कचरा फेंकने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया. तीन स्पॉट पर कचरा फेंकते हुए पाए जाने पर तत्काल जुर्माना वसूला गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया. ग्यारह सदस्यीय टीम पूरे नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर स्पॉट पर कचरा फेंकने वाले लोगों को चिह्नित करने का कार्य करेगी. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने मानगो की जनता से कचरा वाहन में ही कचरा देने की अपील की.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mango Municipal Corporation collected ₹ 5000 fine on the first day Throwing garbage on the road will be expensive
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group