Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव 29-30 नवम्बर को
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 18वां महोत्सव 29-30 नवम्बर को

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur । जमशेदपुर में वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2025’ का 18वां संस्करण 29 और 30 नवंबर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस, बिष्टुपुर जुबली पार्क गेट के पास (सीएफई) में आयोजित होगा। दोनों दिन शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 22 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 3 से 29 मिनट के बीच होगी। इन फिल्मों में हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और मूक फिल्म शामिल है। फेस्टिवल की शुरुआत साइलेंट फिल्म फेट (निर्देशक- तथागत चौधरी) से होगी। इसी के साथ झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निर्देशक विवेक उपाध्याय द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री झारखंड इलेेक्शन की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी। विवेक उपाध्याय जमशेदपुर के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में प्रोफेशनल फिल्ममेकर के रूप में कार्यरत हैं। जैन कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र आदित्य सिन्हा की हिंदी फिल्म भी दिखाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रोनाल्ड डी’कोस्टा और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष के रूप में मौजूद रहेंगी। इस संबंध में शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मीटिंग हॉल में संवाददाता सम्मेलन में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्य, रंगमंच के कलाकार गौतम शंकर दास, एसपीपी टाटा स्टील के शादाब अहमद एवं सिद्धार्थ सेन ने बताया कि इसमें जमशेदपुर, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के फिल्मों का चयन किया गया है। पेशेवर निर्देशकों द्वारा बनाई गई ये फिल्में सामाजिक मुद्दों और रचनात्मक विषयों को प्रस्तुत करती हैं। पहले दिन 11 और दूसरे दिन 11 फिल्में दिखाई जायेगी। इस फिल्म महोत्सव में सभी फिल्मों के डायरेक्टर भी उपस्थित रहेंगें। तथागत भट्टाचार्जी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य झारखंड के उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करना है। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (जमशेदपुर) और टेक 5 कम्युनिकेशंस (कोलकाता) द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने बीते 17 वर्षों में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन दिया है। फिल्म प्रेमियों के लिए ‘शॉर्ट्स’ अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला महोत्सव बन गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि शॉर्ट्स-2025 को भी पहले के संस्करणों जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता का एक सहयोग है, जो वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। दोनों दिन कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सेन द्वारा किया जाएगा।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Centre for Excellence Jamshedpur Jamshedpur Cultural Events Jharkhand Documentary Screening Jubilee Park Events Short Film Festival Jamshedpur Short Films India Shorts Film Mahotsav Tathagata Bhattacharya Films Vivek Upadhyay Films शॉर्ट्स 2025 जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group