Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News:तेतला में 4.15 करोड़ की दो विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Headlines

    Jamshedpur News:तेतला में 4.15 करोड़ की दो विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    विधायक की पहल स्वीकृत गितिगोडा भवन और पावरु चौक–चारडीहा सड़क निर्माण कार्य की रखी आधारशिला*
    News DeskBy News DeskMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को प्रखंड के तेतला में कुल 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। शिलान्यास की गई योजनाओं में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग योजना मद से गितिगोडा भवन निर्माण (लागत 3.05 करोड़ रुपये) तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पावरु चौक से चारडीहा तक 1.240 किमी सड़क निर्माण (लागत 1.10 करोड़ रुपये) शामिल है।

    *ग्रामीणों की मांग पर बनेगा गितिगोडा भवन*

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए तेतला में गितिगोडा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।

    *सड़क निर्माण से दो प्रखंडों को मिलेगा लाभ*

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली पावरु चौक से चारडीहा तक सड़क पोटका और राजनगर प्रखंड को जोड़ने का काम करेगी। इस सड़क के निर्माण से दोनों प्रखंडों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

    *योजनाओं की गुणवत्ता पर रखें नजर : संजीव सरदार*

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी स्वयं करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक उनसे सीधा संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आने वाले समय में भी क्षेत्र में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    इस मौके पर मुखिया अमृत माझी, ग्रामप्रधान शत्रुघ्न सरदार, श्यामचरण सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, चक्रधर महतो, अनुपम मंडल, बिरेन पात्र, असित सरदार, अनिल सरदार, लाल सरदार, प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, विश्वनाथ सरदार, नरपति सरदार, शरत सरदार, परसुराम सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026
    Recent Post

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group