Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न
    Breaking News

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर, 14 सितंबर। गोलमुरी बाजार स्थित फूड प्लाजा प्रांगण में श्री श्री राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमेटी द्वारा लगातार 45वें वर्ष आयोजित होने वाली शिव-पार्वती पूजा को लेकर आज विधिवत भूमि पूजन एवं पूजा स्थल की धार्मिक शुरुआत संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार, अध्यक्ष कमल लड्डा, सत्यनारायण अग्रवाल ने सहभागी होकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

    भूमि पूजन के दौरान पंडित सोमेन मुखर्जी के वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

    इस अवसर पर कमल लड्डा ने कहा कि गोलमुरी में पिछले 45 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही शिव-पार्वती पूजा हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का जीवंत उदाहरण है। इतने लंबे समय से किसी धार्मिक आयोजन की निरंतरता अपने आप में आयोजन समिति और स्थानीय समाज की श्रद्धा एवं समर्पण को दर्शाती है।

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    कमल लड्ढा ने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या और कल्याण के प्रतीक हैं, जबकि माता पार्वती शक्ति, श्रद्धा और नारी सम्मान की प्रतीक हैं। शिव-पार्वती की आराधना हमें प्रेम, समर्पण, पारिवारिक मूल्यों और समाज के प्रति अपने दायित्वों का संदेश देती है।

    दिनेश कुमार ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 45वें वर्ष के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि गोलमुरी सहित पूरे जमशेदपुर में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे तथा सभी परिवारों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    इस अवसर पर श्री श्री राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमेटी के पदाधिकारी कैलाश पटवारी, शंकर अग्रवाल, कमल गुप्ता, बंटी अग्रवाल, प्रोबीर चटरजी राणा, धन्ना अग्रवाल, रामाअवतार, ओमप्रकश, खन्ना, मनोज खत्री, अमरेंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विक्की लड्ढा, संजय अग्रवाल, मिहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नविन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मामराज गुप्ता अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, मंगलवार को खाते में पहुंचेगी राशि

    September 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur news:सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:सिख फोरम कोलकाता की टीम ने CGPC कार्यालय पहुंचकर गुरमत शिक्षा कैंप का निमंत्रण दिया

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:गोलमुरी में 45वें वर्ष की शिव-पार्वती पूजा का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, मंगलवार को खाते में पहुंचेगी राशि

    September 14, 2026

    Jamshedpur news:दलमा टाइगर्स ने जीता एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

    September 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group