जमशेदपुर:
Rotaract Club of Jamshedpur Sewarth की ओर से मानव सेवा के उद्देश्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Rotary Club of Jamshedpur West के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक सामाजिक दायित्व है और यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे सरल और महान माध्यम है।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष आरटीआर कुमार तेजस्वी, सचिव आरटीआर आफरीन शेख तथा महादान चेयर आरटीआर चिन्मय दास सहित अन्य रोटरैक्टर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और समाज में अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।