Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :गालूडीह में बनेगी 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, 108 करोड़ मंत्र जप का संकल्प
    Breaking News

    Jamshedpur News :गालूडीह में बनेगी 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, 108 करोड़ मंत्र जप का संकल्प

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर—
    झारखंड की धार्मिक पहचान को नया आयाम देने की दिशा में गालूडीह स्थित श्री माता वैष्णोदेवी धाम मंदिर अब एक भव्य आध्यात्मिक परियोजना का केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर परिसर में 61 फीट ऊंची ‘अनाहत शिव’ प्रतिमा के निर्माण की योजना बनाई गई है, जो पूरे भारतवर्ष में अनूठी होगी। यह प्रतिमा न केवल भक्ति का केंद्र बनेगी, बल्कि राज्य के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगी।

    इस परियोजना के निर्विघ्न निर्माण के लिए 108 करोड़ बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जप का संकल्प लिया गया है। विशेष बात यह है कि यह मंत्र जप देश ही नहीं, विदेश में बैठे श्रद्धालु भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

    READ MORE :Adityapur Small Industries Association:एसिया का चुनाव,जाँच में वैध पाए गए सभी नामांकन

    इस ऐतिहासिक संकल्प की शुरुआत श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 14 जुलाई को रांची स्थित राजभवन में किया गया। यहां राज्यपाल श्री संतोष गंगवार मंदिर द्वारा विकसित मोबाइल ऐप और वेबसाइट का लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से श्रद्धालु मंत्र जप और सहयोग दर्ज करा सकेंगे।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    मंदिर समिति के अध्यक्ष स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज ने जानकारी दी कि शिव प्रतिमा निर्माण में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और इसे तीन वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि देश के कुशल शिल्पकारों द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास की तिथि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद घोषित की जाएगी।

    इस योजना को लेकर पूरे राज्य में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। स्वामी हृदयानंद गिरि जी ने सभी शिव भक्तों से जप दान और आर्थिक सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु “matavaishnodevidham” ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और प्रतिदिन किए गए मंत्र जप को दर्ज कर सकते हैं। यह जानकारी ऑनलाइन डैशबोर्ड में स्वतः जुड़ जाएगी।

    READ MORE :शादीशुदा ट्यूशन टीचर को अपनी छात्रा से हुआ प्यार, रचा ली दूसरी शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    www.matavaishnodevidham.org वेबसाइट पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। स्वामी जी ने कहा कि “यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए आध्यात्मिक धरोहर होगी। समाज के सहयोग से यह कार्य एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।”

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    108 crore mantra jap Anahat Shiv Murti Anahat Shiv statue project Jharkhand spiritual tourism Mata Vaishno Devi donation Mata Vaishnodevi App Om Namah Shivay Jap Vaishnodevi Dham Jamshedpur अनाहत शिव प्रतिमा निर्माण शिव प्रतिमा गालूडीह श्री माता वैष्णोदेवी धाम मंदिर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group