Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :3 से 6 जनवरी तक 800वां नेत्र ज्योति महायज्ञ -2026
    Breaking News

    Jamshedpur News :3 से 6 जनवरी तक 800वां नेत्र ज्योति महायज्ञ -2026

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष का पहला नेत्र शिविर नेत्र ज्योति महायज्ञ-2026 के रूप में 3 जनवरी से 6 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा।

    नेत्र ज्योति महायज्ञ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के सहयोग से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति सहित सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से 1500 नेत्र रोगियों की ओपीडी जांच, परामर्श व दवा वितरण के साथ 200 से अधिक नेत्र रोगियों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की तैयारी शिविर में की गयी है।

    शिविर में 6 नेत्र चिकित्सक अपने सहयोगी चिकित्सीय टीम के साथ नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से टी.एम.एच. के पूर्व नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. बी. पी. सिंह, वर्तमान नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. भारती शर्मा, टीएमएच की वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह, त्रिनेत्रम आई हॉस्पीटल के संस्थापक डॉ. विवेक केडिया, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ. कुमार साकेत तथा डॉ. आनन्द सुश्रुत अपनी टीम के साथ सेवा प्रदान करेंगे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    3 जनवरी को नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में सुबह 8 बजे से शुरु हो जायेगा, जिसमे बाद दोपहर 12.30 बजे नेत्र रोगियों की जांच की जायेगी एवं मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जायेगा। 4 जनवरी को प्रातः 11 बजे से नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शुरु होगा, उससे पूर्व वैसे नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी, जो 4 जनवरी को रजिस्ट्रेशन करायेंगे, स्वास्थ्य जांच के पश्चात 4 जनवरी को रजिस्ट्रेशन कराये नेत्र रोगियों को ऑपरेशन 5 जनवरी को किया जायेगा। 6 जनवरी को सभी ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात विदाई समारोह में नेत्र रोगियों को आवश्यक दवा, चश्मा एवं उपहार के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा।

    शिविर में चार दिनों तक ऑपरेशन योग्य नेत्र रोगियों को सभी प्रकार की आवासीय व चिकित्सीय सेवा निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके तहत शिविर में रहना, भोजन, ऑपरेशन पूर्व जांच, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण तथा ऑपरेशन पश्चात देखभाल, चश्मा व आवश्यक दवा के साथ विदाई शामिल है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, नेत्र ज्योति महायज्ञ-2026 के संयोजक विकास सिंह ने संयुक्त रूप से जागरुक लोगों से आग्रह किया है कि वे जरूरतमंद नेत्र रोगियों को शिविर में पहुंचने में सहायता करें ताकि हर जरूरतमंद नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cataract Surgery Camp Dr BP Singh Eye Surgeon Eye Camp Jamshedpur Eye Care Camp Jharkhand Free Cataract Operation Free Eye Camp Free Medical Camp Health Camp India Jamshedpur News Today KK Singh Memorial Eye Camp Lens Implant Surgery Medical Camp Jamshedpur Netra Jyoti Mahayagya NGO Health Initiative Ram Manohar Lohia Eye Hospital Red Cross East Singhbhum Social Service News TMH Eye Department Vision Care Camp नेत्र ज्योति महायज्ञ नेत्र ज्योति महायज्ञ 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group