Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News: बागबेड़ा में खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर नदी में डूब रहे बच्चे को बचा लिया, पर बचाने के दौरान खुद डूब गया युवक, अच्छा तैराक और फुटबॉल खिलाड़ी था अनिल
    Crime

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर नदी में डूब रहे बच्चे को बचा लिया, पर बचाने के दौरान खुद डूब गया युवक, अच्छा तैराक और फुटबॉल खिलाड़ी था अनिल

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा में खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर किशोर को बचाने के दौरान रानीडीह निवासी अनिल मुर्मू (25) की डूबने से मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. अनिल मुर्मू बड़ौदा घाट पर नहाने के लिए गया था. इसी क्रम में उसने देखा कि एक बच्चा नदी में नहाने के दौरान डूब रहा है. वह बिना कुछ सोचे बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूद गया. उसने डूबते हुए बच्चे को बचाकर नदी से बाहर निकाल दिया. लेकिन उसी क्रम में वह पानी में डूबने लगा.

    अनिल को डूबते देखकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. कुछ लोगों ने गमछा के सहारे उसे पानी से बाहर निकाला, मगर बाहर आते ही वह बेहोश हो गया. उसे फौरन टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद अनिल के परिवार व बस्ती के लोग भी टीएमएच अस्पताल पहुंचे. अनिल के शव को देखकर परिजन चीख-चीखकर रोने लगे. परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया.

    अनिल मुर्मू काफी अच्छा तैराक था. इसके अलावे वह अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी भी था. फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में भी लोग उसे काफी अच्छे से जानते थे. लोगों ने बताया कि अनिल भाई में बड़ा था. उसका एक छोटा भाई है. अनिल टाटा स्टील में ठेकेदारी में नौकरी करता था.

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    तीन नवंबर को मनाया था जन्मदिन

    लोगों ने बताया कि अनिल मुर्मू अपने दोस्तों के साथ तीन नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था. इस दौरान उसने दोस्तों के साथ पार्टी भी की थी.

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anil was a good swimmer and football player but while saving him Jamshedpur News: A child drowning in the river was saved at Baroda Ghat of Kharkai river in Baghbeda the young man himself drowned
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026
    Recent Post

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026

    Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group