Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच
    Breaking News

    Jamshedpur News :भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच

    News DeskBy News DeskMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर (पश्चिम) पंचायत अंतर्गत स्कूल मोहल्ला स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। शिविर में अस्पताल के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। कुल 205 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया।

    युवाओं की पहल को विधायक ने बताया सराहनीय

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के युवाओं द्वारा क्योरबे अस्पताल के सहयोग से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। विधायक ने क्योरबे अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में सुदूर गांवों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

    JAMSHEDPUR NEWS :उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    स्वास्थ्य सेवा को गांव तक पहुंचाने पर जोर

    विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की। विधायक ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज एवं दवा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं आयोजकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर में रेलवे जीएम का विरोध करेगी रेल यात्री संघर्ष समिति, सरयू राय की खुली चेतावनी

    कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

    इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया कार्तिक मुर्मू, वार्ड सदस्य आफताब हुसैन, मो. बाला, देव पालित, मो. जमाल समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में सैयद समीउल्लाह, रिज्जु, लड्डन, समीर, दिलघोष, दशमत, पुतुल प्रधान, बबलू प्रधान, क्योरबे अस्पताल के डॉ. अमित कुमार, अभिजीत कुमार गोंड, शशि कात्यायनी, आभा, रनोज सरकार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news संजीव सरदार फैन्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    May 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर में रेलवे जीएम का विरोध करेगी रेल यात्री संघर्ष समिति, सरयू राय की खुली चेतावनी

    May 24, 2026

    Jamshedpur News :राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    May 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच

    May 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण, विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    May 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर में रेलवे जीएम का विरोध करेगी रेल यात्री संघर्ष समिति, सरयू राय की खुली चेतावनी

    May 24, 2026

    Jamshedpur News :राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    May 24, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर ट्रक एवं टेलर ओनर्स एसोसिएशन की एजीएम में पेश हुआ दो वर्षों का लेखा-जोखा

    May 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group